अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए डॉक्‍टर, इस हालत में मिली पत्‍नी

अन्य राज्य देश
Spread the love

कर्नाटक। कर्नाटक से एक खौफनाक घटना सामने आई है। वारदात धारवाड़ के कर्नाटक यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित ‘रंका स्टेलो अपार्टमेंट’ की छठी मंजिल पर हुई। यहां एनेस्थेटिस्ट डॉ. किरण होन्नानवर अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। उनका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में मिला।

मृतक 45 वर्षीय डॉ. किरण होन्नानवर चिरायु अस्पताल में एक एनेस्थेटिस्ट के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका गदनाहल्ली एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उनका 8 वर्षीय बेटा निहीत है।

डॉ. किरण के रिश्तेदार और दोस्त मंगलवार रात से ही उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहे थे। जब भी फोन किया जाता, तब डॉ. प्रियंका फोन उठातीं और अलग-अलग बहाने बनातीं। उन्होंने कभी कहा कि डॉ. किरण आराम कर रहे हैं। कभी कहा कि वे ड्यूटी पर गए हैं।

बुधवार शाम तक जब डॉ. किरण से कोई संपर्क नहीं हो पाया, तब उनके चिंतित रिश्तेदार फ्लैट पर पहुंचे। वहां का नजारा बेहद खौफनाक था। पूरे घर में खून बिखरा हुआ था। डॉ. किरण का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उनके गले और शरीर पर चाकू के कई निशान थे।

जब रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंचे, तब डॉ. प्रियंका बगल के कमरे में बिस्तर पर बैठकर बेहद शांति से अपना मोबाइल फोन चला रही थीं। इस ठंडे व्यवहार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

पहले मौके पर पहुंचे लोगों को लगा कि 8 वर्षीय मासूम बच्चे की भी मौत हो चुकी है। लेकिन हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने बारीकी से देखा कि बच्चे की सांसें चल रही थीं। उन्होंने बिना समय गंवाए खुद बच्चे को तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद यह बात सामने आई कि डॉ. प्रियंका ने खुद को इंसुलिन का ओवरडोज (इंजेक्शन) लगा लिया था। इसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी बयान देने जैसी नहीं है। 

पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार के मुताबिक, यह एक हाई-सिक्योरिटी अपार्टमेंट है जहां हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फ्लैट में किसी भी तरह की ‘जबरन एंट्री’ के सबूत नहीं मिले हैं। घटना के वक्त घर के अंदर सिर्फ डॉ. किरण, उनकी पत्नी और उनका बेटा ही मौजूद थे। 

डॉ. किरण के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और डॉ. प्रियंका पर हत्या का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच में इस खूनी वारदात के पीछे गंभीर पारिवारिक या घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार, डॉ. प्रियंका फिलहाल सदमे में हैं और उनके बयान काफी उलझे हुए व असंगत हैं। उन्होंने पुलिस से कहा कि वे काफी समय से दवाइयां ले रही थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें।

पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। शवों के पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद हत्या के सही समय और इसके पीछे की मुख्य वजह का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *