नई दिल्ली। कोल इंडिया से बड़ी खबर आ रही है। कंपनी के निदेशक (HR) विनय रंजन को एक्सटेंशन नहीं मिला। कोयला मंत्रालय के अवर सचिव संजय रंजन ने इसकी सूचना कोल इंडिया के चेयरमैन को 15 जुलाई को दे दी है।

सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (HR) विनय रंजन के सेवा कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस फैसले को अपनी मंजूरी दे दी है।
कोयला मंत्रालय के अवर सचिव संजीव रंजन द्वारा 15 जुलाई, 2026 को पत्र जारी किया है। इस पत्र को कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) को भेजा गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कोल इंडिया के निदेशक (HR) विनय रंजन का कार्यकाल 27 जुलाई 2026 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यानी इसी महीने श्री रंजन रिटायर हो जाएंगे।
यह निर्णय कैबिनेट की नियुक्ति समिति की आधिकारिक मंजूरी के बाद लिया गया है, जिसे कोल इंडिया प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

