मराठी सिनेमा के आदर्श कपल आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानेटकर का 15 साल बाद तलाक, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्‍टोरी

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। मराठी सिनेमा के सबसे पसंदीदा और आदर्श जोड़ों में से एक अभिनेता-फिल्ममेकर आदिनाथ कोठारे और अभिनेत्री उर्मिला कानेटकर ने अपनी शादी को खत्म करने का आधिकारिक एलान कर दिया है।

सोशल मीडिया पर 16 जुलाई को एक संयुक्त बयान जारी कर दोनों ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। तलाक की घोषणा के साथ ही दोनों ने यह साफ कर दिया है कि वे अपनी बेटी ‘जीजा’ की सह-परवरिश मिलकर करेंगे। वह उनके जीवन का केंद्र बनी रहेगी।

सोशल मीडिया पर बयान

आदिनाथ और उर्मिला ने अपने फैंस, मीडिया और शुभचिंतकों के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘बहुत सोच-विचार के बाद, उर्मिला कानेटकर और मैंने (आदिनाथ एम. कोठारे) आपसी और सौहार्दपूर्ण सहमति से एक पार्टनर के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हालांकि एक जोड़े के रूप में हमारा सफर खत्म हो गया है, लेकिन हमारी बेटी जीजा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पूरी तरह से बनी रहेगी। वह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम खुशी-खुशी और पूरी निष्ठा के साथ उसकी सह-परवरिश कर रहे हैं ताकि वह प्यार, सुरक्षा और सहयोग के माहौल में बड़ी हो सके।”

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम एक-दूसरे के प्रति और उन सालों के लिए जो हमने साथ बिताए, गहरा सम्मान रखते हैं। हम मीडिया और जनता के अविश्वसनीय प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं और उम्मीद करते हैं कि जीवन के इस नए अध्याय में भी आपका आशीर्वाद हमारे साथ रहेगा। हम मीडिया के दोस्तों और जनता से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। इस मामले में यह हमारा एकमात्र बयान होगा और हम आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।‘

अनबन की खबरें पहले से

आपको बता दें कि आदिनाथ और उर्मिला के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले कई महीनों से सुर्खियां बटोर रही थीं। साल 2025 के अंत में ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन उस समय इस जोड़े ने इन कयासों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

इससे पहले एक इंटरव्यू में उर्मिला ने इन अफवाहों पर बात करते हुए कहा था कि वह सोशल मीडिया पर होने वाली “टॉक्सिक” (नकारात्मक) बातों को तवज्जो नहीं देतीं और लोगों को इंटरनेट पर दिखने वाली हर बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हालांकि, अब इस आधिकारिक बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

ऐस शुरू हुई थी लव स्टोरी

आदिनाथ और उर्मिला की प्रेम कहानी की शुरुआत साल 2006 में आई फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आदिनाथ के पिता और दिग्गज फिल्ममेकर महेश कोठारे ने किया था। यह उर्मिला की बतौर अभिनेत्री डेब्यू फिल्म भी थी। सेट पर शुरू हुआ यह रिश्ता प्यार में बदला और दोनों ने साल 2011 में शादी कर ली। शादी के 7 साल बाद, 2018 में उनके घर बेटी जीजा का जन्म हुआ।

शानदार रहा है दोनों का करियर

उर्मिला ने ‘दुनियादारी’, ‘मला आई व्हायचं!’ और ‘ती सध्या काय करते’ जैसी सुपरहिट मराठी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी और तेलुगु सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

आदिनाथ ने न केवल एक बेहतरीन अभिनेता बल्कि एक सफल निर्देशक के रूप में भी मराठी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है।

आदिनाथ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

निजी जिंदगी में आए इस बड़े बदलाव के बीच आदिनाथ कोठारे आने वाले समय में कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में ‘भरत’ की भूमिका निभाते दिखेंगे। इसके अलावा, हंसल मेहता की आगामी फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ भी उनके बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *