लड़के ने ‘IAS’ से शादी की, सुहागरात में हो गया कांड, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। लड़के ने एक ‘IAS’ से शादी की। युवक का परिवार इस बात से बेहद खुश था कि उनके घर में एक आईएएस अधिकारी बहू बनकर आ रही है। शादी भी हुई, पर ‘सुहागरात’ को बड़ा कांड हो गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का है।

जानकारी के मुताबिक कथित आईएएस साधना बदायूं जिले की रहने वाली है। साधना ने एक सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया। उसमें खुद के आईएएस अधिकारी होने का दावा किया। फिर, साधना का संपर्क बरेली के फरीदपुर इलाके के पचौमी गांव के रहने वाले अभिषेक से हुआ था।

दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। आखिरकार दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। युवक का परिवार इस बात से बेहद खुश था कि उनके घर में एक आईएएस अधिकारी बहू बनकर आ रही है। दोनों परिवारों की सहमति से बड़े ही धूमधाम से शादी संपन्न हुई।

शादी के बाद जब साधना अपने पति के घर पहुंची, तब ससुराल वालों ने उसे सोने, चांदी और हीरे के ढेर सारे आभूषण उपहार में दिए। दूल्हे के परिवार का आरोप है कि शादी की रात जब अभिषेक सो रहा था, तब दुल्हन ने सारे कीमती सामान और जेवरात समेटे और ‘सुहागरात’ से ठीक पहले घर से रफूचक्कर हो गई।

सुबह जब परिवार को इस बात का पता चला, तब उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। शिकायत दर्ज कराई कि 1 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब हैं।

अभिषेक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साधना, उसके पिता और परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर कराया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। जांचकर्ताओं के मुताबिक, साधना ने एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए आईएएस अधिकारी होने का नाटक किया। एक सीधे-साधे परिवार को अपने जाल में फंसाया।

बरेली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया। गहन जांच और तलाश के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साधना को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वारदात में उसकी मदद करने वाले बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस गिरोह ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *