छात्रों की गूंज अभियान के तहत स्टूडेंट मैराथन आयोजित

झारखंड
Spread the love

  • विजयी प्रतिभागियों को कन्हैया कुमार ने किया सम्मानित

रांची। मोरहाबादी मैदान में रांची जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेपर लीक के विरोध में इसका आयोजन किया गया। प्रातः 6 बजे बापू वाटिका, मोरहाबादी से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, अलबर्ट एक्‍का चौक होते हुए पुनः बापू वाटिका में समाप्‍त हुआ। मैराथन के विजयी प्रतिभागियों को बिरसा हॉस्पिटल, खूंटी (बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च) की ओर से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि छात्र आंदोलन का इतिहास फिर से लिखने का वक्त आ गया है। छात्रों की गूंज दिल्ली दरबार में बैठे केंद्र की भाजपा सरकार के कानों तक गूंजने लगी है। इतिहास इस बात का हमेशा गवाह रहा है कि छात्रों की मांगों को जिस किसी ने भी नजरंदाज किया, उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगारी, लोकप्रिय छात्र नेता व एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक कन्हैया कुमार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मराबी, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार राजा, कांग्रेस नेता विनय सिंह दीपू, शिल्पी वर्मा, सौरभ अग्रवाल, अरुण मिश्रा पप्पू, धर्मराज राम, पंकज शर्मा सहित काफी संख्या में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230