कांके थाना क्षेत्र में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित, भारी आक्रोश

झारखंड अपराध
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। झारखंड की राजधानी कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर का शिवलिंग किसी ने खंडित कर दिया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा संग्रामपुर गांव स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर दिया गया। रविवार की अहले सुबह करीब 7 बजे जब ग्रामीणों की नजर पड़ी, तब देखा कि दरवाजा खुला था। शिवलिंग खंडित है।

शिवलिंग खंडित होने सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर के पास एकत्र गए। उनमें आक्रोश व्‍याप्‍त है। स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों को दोषी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की मांग की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *