रांची। ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश इकाई की बैठक केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। मौके पर संघर्ष स्मरण दिवस मनाया।

इसमें राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सीजीएचएस के अतिरिक्त निदेशक से 30 जून को भेंटकर जमशेदपुर में वेलनेस सेंटर के क्रियान्वयन पर बल दिया। स्थानीय परामर्श कमेटी को नियमित करने और प्रभावी ढंग से चलाए जाने का आग्रह किया, ताकि सीजीएचएस लाभार्थी को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर संघर्ष स्मरण दिवस मनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जुलाई को जीपीओ प्रांगण में तीन बजे धरना दिया जाएगा।
मौके पर साधन कुमार सिन्हा, त्रिवेणी ठाकुर, केडी राय व्यथित, मो शमीम अख्तर, एसपी मंडल, आरके वर्मा, कृष्ण मुरारी प्रसाद ने संबोधित किया। उक्त जानकारी जयनारायण प्रसाद ने दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

