एमएमके हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

झारखंड खेल
Spread the love

  • टाइगर ने ग्लाइडर को 3-0 से हराया

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर शनिवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एम.एम.के. ग्लाइडर और एम.एम.के. टाइगर के बीच रोमांचक मैच खेला गया। मुकाबले में एम.एम.के. टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। विजेता टीम की ओर से साकिब, शाहनवाज़ एवं जुनैद ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी हाउस टीमों का उत्साहपूर्वक समर्थन किया, जिससे पूरे मैदान में खेल का जोशीला वातावरण बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दिनों में विभिन्न हाउसों के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल प्रभारी एवं शिक्षक भुवनेश्वर मिर्धा, नर्गिश बानो, निखत नौशीन, मेहविश तथा अंजलि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *