विधायक ने पूर्व मंत्री पर चंद्रवंशी समाज की जमीन लूटने का लगाया आरोप

झारखंड
Spread the love

  • दोषियों पर कार्रवाई के लिए एसपी से मिले विधायक

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर चंद्रवंशी समाज के लोगों की जमीन को लूटना चाहते है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने गढ़वा का पूरी तरह से अपराधिकरण कर दिया है। वे मारपीट में घायल चेतना गांव निवासी रूपम चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों को लेकर शनिवार को एसपी से मिलने पहुंचे थे।

घायल रूपम चंद्रवंशी ने विधायक को बताया कि उनलोगों का चेतना पहाड़ के समीप सैकड़ों वर्ष से जमीन पर दखल-कब्जा है। उक्त जमीन को शारूख अली खान सहित अल्पसंख्यक समाज के अन्य लोग लूटना चाहते है। उक्त जमीन से मिट्टी-मोरम का खनन भी करते है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।

विधायक ने कहा कि चंद्रवंशी समाज के लोगों की जमीन से मोरम-मिट्टी का अवैध खनन के मामले को दिशा की बैठक में उठाया था। उसके बाद डीसी ने उक्त मामलें में कमेटी गठित कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस मामले में सोमवार को डीसी से भी मुलाकात कर अब तक किए गए कार्रवाई के बारे में जानकारी लेंगे।

विधायक ने कहा कि झारखंड में चल रही झामुमो, कांग्रेस और राजद का महागठबंधन सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। महागठबंधन सरकार का अकाल मृत्यु होना तय है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुका है। पश्चिम बंगाल की तरह झारखंड में भी इस सरकार का सत्यानाश तय है।

इस दौरान भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी, मुरारी यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *