सदर अस्पताल में हुआ बच्चेदानी के बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन

झारखंड सेहत
Spread the love

धनबाद। सदर अस्पताल में झरिया, डिगवाडीह नंबर-10 निवासी श्रीमती प्रमिला देवी (उम्र 45 वर्ष) की बच्चेदानी में मौजूद बड़े ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के उपरांत मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर एवं संतोषजनक है।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद ने बताया कि श्रीमती प्रमिला देवी पिछले लगभग एक वर्ष से लगातार पेट दर्द, अत्यधिक मासिक रक्तस्राव और कमजोरी से परेशान थीं। अस्पताल में जांच के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार द्वारा परीक्षण करने पर पाया गया कि उनकी बच्चेदानी में बड़ा ट्यूमर है। इसके कारण उन्हें लगातार दर्द एवं अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या हो रही थी।

प्रमिला देवी एक सहिया के रूप में कार्यरत हैं। अपने कार्य की व्यस्तता के बावजूद वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। उनके एक किसान पति वीरेंद्र नाग हैं। आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पताल में उपचार कराने में असमर्थ थे। लगातार रक्तस्राव के कारण मरीज काफी कमजोर हो चुकी थीं।

मरीज की एक पुत्री एएनएम हैं, जो वर्तमान में एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्होंने भी सदर अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं पर विश्वास जताते हुए अपनी माता का इलाज यहीं कराने का निर्णय लिया।

तत्पश्चात आज डॉ. संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में मरीज का सफलतापूर्वक बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. पवन और ओटी सहायक रंजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक है तथा चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

डॉ. संजीव ने बताया कि यदि यही ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराया जाता तो मरीज को लगभग ₹40,000 से ₹50,000 तक का खर्च वहन करना पड़ सकता था। सदर अस्पताल में यह जटिल शल्य चिकित्सा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत सफलतापूर्वक एवं निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

उल्लेखनीय है कि धनबाद का सदर अस्पताल निरंतर आधुनिक सुविधाओं एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से आम जनता, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *