सरला बिरला पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सीखा जीवन का पाठ

Uncategorized
Spread the love

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने नर्सरी से कक्षा छठी तक के विद्यार्थियों के लिए अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बैगलेस डे‘ और कक्षा पांचवी व छठी के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षिक फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ए. सरकार एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत जादुई शो मुख्य आकर्षण रहा। साथ ही, टैटू आर्ट और ‘टम्बल टॉसर‘ जैसी मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम वर्क, शारीरिक समन्वय और सक्रिय भागीदारी की भावना का संचार हुआ।

कक्षा पांचवी और छठी के विद्यार्थियों ने एक विशेष शैक्षिक फिल्म का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति ने ना केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि उन्हें हर गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षण बच्चों को किताबी ज्ञान की परिधि से बाहर निकालकर अवलोकन, रचनात्मकता और भागीदारी के माध्यम से विषयों की गहरी समझ विकसित करने के लिए सशक्त बनाता है। ऐसी पहल न केवल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और जिज्ञासा का संचार करती है, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को एक सार्थक और जीवनपर्यंत चलने वाला सुखद अनुभव बनाती है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230