रांची। झारखंड राय विश्वविद्यालय में आईईटीई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (साइबर सिक्योरिटी) का उद्घाटन शनिवार को हुआ। यह केंद्र साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं उद्योग जगत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य उन्नत प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईईटीई, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मिशन एवं विज़न पर प्रकाश डाला। कहा कि यह केंद्र युवाओं को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अत्याधुनिक ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं उद्योगोन्मुख कौशल प्रदान करेगा। उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाएगा।
इस अवसर पर झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) पीयूष रंजन ने कहा कि यह केंद्र पूर्वी भारत, विशेषकर झारखंड में साइबर सुरक्षा शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास का अग्रणी केंद्र बनने की क्षमता रखता है।
समारोह में डॉ. अजय कुमार (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आईईटीई), प्रो. जेके मंडल (जोनल मेंटर, आईईटीई), प्रो. विजय कुमार सिंह (चेयरमैन, आईईटीई झारखंड) एवं डॉ. अभय कुमार (मानद सचिव, आईईटीई झारखंड) सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त डीन अकादमिक्स डॉ. सुमित कुमार पांडेय एवं रजिस्ट्रार डॉ. अमृता मजूमदार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीएसई एवं आईटी विभाग के संकाय सदस्यों, शोधार्थि उपस्थित रहे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (साइबर सिक्योरिटी) के समन्वयक के रूप में सहायक प्रोफेसर संजय कुमार महतो को नियुक्त किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

