बाहर काम करता था पति, गांव आने के लिए किया फोन, आने से पहले पत्‍नी की मिली लाश

झारखंड अपराध
Spread the love

खूंटी। रोटी की जुगाड़ के लिए पति बाहर काम करता था। उसने पत्‍नी से फोन पर बातचीत की। गांव आने की बात कही। उसके गांव आने से पहले पत्‍नी की लाश मिली। यह घटना झारखंड के खूंटी जिले की है।

खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव निवासी नोगा पाहन आर्थिक तंगी के कारण 19 जून को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य चले गए थे। इस बीच नोगा पाहन को पत्‍नी को लेकर कुछ खबर मिली। उन्होंने पत्नी से फोन पर बातचीत की! गांव लौटने की बात कही। उसके लौटने से पहले पत्‍नी की लाश मिली।

खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक घर में देवर और भाभी के शव फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सागर पाहन (28) और रंदाय टूटी (32) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सागर पाहन और रंदाय टूटी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। रंदाय का पति नोगा पाहन आर्थिक तंगी के कारण 19 जून को रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्य चले गए थे। उनके जाने के बाद सागर का रंदाय के घर आना-जाना बढ़ गया था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों अक्सर साथ में समय बिताते और भोजन भी करते थे।

बताया जा रहा है कि इस संबंध की जानकारी नोगा पाहन को मिलने के बाद उन्होंने पत्नी से फोन पर बातचीत की! गांव लौटने की बात कही। इसी बीच गुरुवार रात दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जब एक ऑटो चालक रंदाय के घर पहुंचा, तो उसने घर के अंदर दोनों के शव फंदे से लटके देखे। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामसभा के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने के बाद मारंगहादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रंदाय टूटी अपने पीछे 11 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *