शिविर में 23 लोगों का बीमा और 13 निष्क्रिय खाते हुए सक्रिय

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। भवनाथपुर प्रखंड की बनसानी पंचायत अंतर्गत रोहिणिया गांव स्थित मध्य विद्यालय के समीप बीसी के सहयोग से वित्तीय साक्षरता एवं बीमा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था अग्रगति के सीएफएल प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र ठाकुर एवं प्रशिक्षक नेहा चौरसिया ने उपस्थित ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन और वित्तीय साक्षरता की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बचत की आदत विकसित करने, घरेलू बजट बनाने, बैंक खाते के लाभ, डिजिटल भुगतान, साइबर ठगी के बढ़ते मामलों तथा उससे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के लाभों से लोगों को अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़े : दुकानों में पाए गए एक्सपायरी कुकीज, बिस्किट और मायोनिज

शिविर में बैंक खातों का केवाईसी कराने तथा प्रत्येक खाते में नॉमिनी का नाम दर्ज कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों को सीकेवाईसी, राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, भारतीय रिजर्व बैंक के टोल फ्री नंबर 14448 और सहायता हेल्पलाइन नंबर 7799022129 की जानकारी भी दी गई, ताकि साइबर ठगी की स्थिति में समय पर शिकायत दर्ज कर समाधान प्राप्त किया जा सके।

शिविर के दौरान 23 खाताधारकों का विभिन्न बीमा योजनाओं से जुड़ाव कराया गया। वहीं 13 निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय किया गया। चार नए बैंक खाते खोले गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 17, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 12 और अटल पेंशन योजना के तहत सात लोगों का पंजीकरण किया गया।

मौके पर केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक, एसबीआई के बीसी रंजीत कुमार, पीएनबी के बीसी प्रदीप कुमार पाठक, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *