रांची। सीसीएल के डकरा स्थित केंद्रीय अस्पताल एवं गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल के चिकित्सकों की समय पर की गई चिकित्सकीय कार्रवाई और समन्वित उपचार से एक 22 वर्षीय लोकेश कुमार नामक युवक का जीवन सुरक्षित बचाया गया।

जानकारी के अनुसार, सीसीएल के एक कर्मचारी भुनेश्वर मुंडा के 22 वर्षीय पुत्र को जहरीले सर्प ने काट लिया था। घटना के तुरंत बाद उसे केंद्रीय अस्पताल, डकरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए आवश्यक उपचार प्रारंभ करते हुए उसे एंटी स्नेक वेनम 10 (एएसवी) की डोज दी गई।
प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर निगरानी एवं विशेषज्ञ चिकित्सा के लिए उसे गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल रेफर किया गया। गांधीनगर केंद्रीय अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में युवक का लगातार दो दिनों तक उपचार एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। समय पर मिले उपचार और चिकित्सकीय टीम के समर्पित प्रयासों से उसकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ। अब वह पूर्णतः स्थिर है। उसे अस्पताल से छुट्टी देने का निर्णय लिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

