एसआईआर फॉर्म के नाम पर वसूली, साइबर कैफे को किया सील

झारखंड
Spread the love

धनबाद। जिले में एसआईआर फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वासेपुर क्षेत्र से शिकायत मिलने के बाद एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

जांच के दौरान एक साइबर कैफे में लोगों से पैसे लेकर एसआईआर फॉर्म भरने की शिकायत सही पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी फार्म पूरी तरह से नि:शुल्क है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क लेना या देना नियमों के विरुद्ध है।

एसडीएम ने कहा कि नागरिक एसआईआर से संबंधित किसी भी सहायता के लिए अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें। साइबर कैफे के माध्यम से गलत जानकारी दर्ज होने की संभावना भी रहती हैं।

इसलिए अधिकृत माध्यम से ही फॉर्म भरवाएं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था एसआईआर फॉर्म भरने के नाम पर पैसे की मांग करती हैं तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध वसूली की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों पर समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *