विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के पर्यवेक्षण में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 9 जुलाई, 2026 को रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत हरादाग में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध चुलाई शराब के निर्माण में प्रयुक्त दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।
छापेमारी के दौरान टीम ने 75 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 1000 किलोग्राम जावा-महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि इसका दोबारा उपयोग न हो सके।
इस मामले में अवैध शराब निर्माण एवं संचालन में संलिप्त पाए गए तीन व्यक्तियों क्रमशः राजू चौधरी (पिता–राजेंद्र चौधरी, निवासी–हरादाग कला), धर्मेंद्र चौधरी (पिता–स्वर्गीय मुखराज चौधरी, निवासी–हरादाग कला) और चंदन कुमार (पिता–लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, निवासी–हरादाग खुर्द) के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

