Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी राज्य के कई जगहों पर बारिश होगी। आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 7 जुलाई को दी।

तापमान में बदलाव
अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसके बाद: तत्पश्चात अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इससे थोड़ी उमस बढ़ सकती है।
बारिश की स्थिति
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में 45.0 मिमी और बोकारो थर्मल में 75.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं 1 जून से अब तक रांची में 344.1 मिमी बारिश हो चुकी है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 8 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है।
9 और 10 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की गतिविधि थोड़ी सीमित होगी। राज्य के कुछ ही स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा देखी जा सकती है।
11 और 12 जुलाई को फिर मॉनसून की रफ्तार बढ़ेगी। आसमान में बादल छाए रहने के साथ राज्य के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है।
13 जुलाई को इस दिन राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना जताई गई है।
आंधी-वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र ने 8 से 11 जुलाई तक पूरे राज्य के लिए गर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

