महंगी लग्जरी गाड़ियों में घूमती थीं लड़कियां, इनकम का खुलासा होने पर लोग रह गए दंग

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश। लड़कियां आम मध्यमवर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखी थीं, पर महंगी लग्जरी गाड़ियों में घूमती थीं। बेहद आलीशान जिंदगी जी रही थीं। इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत मिली। पुलिस जांच में इनके इनकम का खुलासा होने पर लोग दंग रह गए। यह मामला उत्‍तर प्रदेश के नोएडा का है।

इन लड़कियों के नाम निधि यादव, प्रियंका यादव और रिया यादव हैं। जानकारी के अनुसार ये लड़कियां ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब या एस्कॉर्ट सर्विस के विज्ञापनों के जरिए नए और अमीर लड़कों के नंबर हासिल करती थीं। इसके बाद वे लड़कों को फोन कर अपनी मीठी बातों और हुस्न के जाल में फंसाती थीं।

लड़कों को पूरी तरह झांसे में लेने के बाद, ये लड़कियां उन्हें किसी नामी होटल या सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाती थीं। होटल के कमरे में जैसे ही लड़का पहुंचता, ये लड़कियां उनके साथ आपत्तिजनक स्थिति में आकर पहले से सेट किए गए खुफिया कैमरों या मोबाइल से वीडियो और फोटो शूट कर लेती थीं।

वीडियो शूट होने के बाद असली खेल (उगाही) शुरू होता था। लड़कियां लड़कों से मोटी रकम की डिमांड करती थीं। अगर कोई लड़का पैसे देने से इनकार करता या विरोध करता, तो तुरंत गैंग के एक्टिव पुरुष सदस्य वहां पहुंच जाते थे।

एक्टिव मेंबर्स ओमवीर यादव, मंजेश यादव और पंकज यादव थे। ये कमरे में घुसकर लड़के को बंधक बना लेते थे। पीड़ित को पुलिस केस करने, समाज में वीडियो वायरल करने और परिवार को बताने की धमकी देकर बुरी तरह डरा देते थे।

बदनामी और पुलिस के डर से पीड़ित लड़के घबरा जाते थे। अपनी इज्जत बचाने के लिए लाखों रुपये, सोने की चेन या गाड़ियां गैंग के नाम करने को मजबूर हो जाते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस ब्लैकमेलिंग के धंधे से इस गैंग ने करोड़ों रुपये की काली कमाई की थी। गैंग की लड़कियां और सदस्य आम मध्यमवर्गीय परिवारों से ताल्लुक रखने के बावजूद फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियों में चलते थे। इनके पास से कई महंगे आईफोन, कीमती आभूषण और लाखों रुपये कैश भी बरामद हुए हैं।

लगातार मिल रही शिकायतों और एक पीड़ित लड़के की हिम्मत के कारण पुलिस ने जाल बिछाकर इस पूरे गैंग को धर दबोचा। पुलिस ने निधि यादव, प्रियंका यादव, रिया यादव समेत इनके साथी ओमवीर, मंजेश और पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

इनके पास से ब्लैकमेलिंग में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन, आपत्तिजनक वीडियो फुटेज और लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली गई हैं। पुलिस अब इनके बैंक खातों और अन्य पीड़ितों का पता लगाने में जुटी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *