Ranchi: मोरहाबादी में अब नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार, आंदोलन की तैयारी में सब्जी दुकानदार

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आई है, रांची के मोरहाबादी मैदान में पिछले 40 वर्षों से लगने वाले साप्ताहिक बाजार को निगम ने शनिवार को बंद करवा दिया।

अत्यधिक भीड़ और ट्रैफिक जाम की वजहों से निगम ने यह निर्णय लिया है। निगम के इस निर्णय के बाद सैकड़ों की संख्या में सब्जी विक्रेता आंदोलन की तैयारी में हैं।

राजधानी रांची के मोरहाबादी में शनिवार को शहर का सबसे बड़ा सब्जी बाजार लगता है, जिसे इस बार लगाने की इजाजत नहीं दी गई।

निगम के आदेश के बाद सब्जी विक्रेताओं को वापस भेज दिया गया। हालांकि अधिकांश सब्जी विक्रेता, जो रांची के बेहद ग्रामीण इलाकों से आते हैं, वह सुबह ही वापस लौट गए।

लेकिन 100 से ज्यादा सब्जी विक्रेता अभी भी मोरहाबादी मैदान में जमे हुए हैं और आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।

निगम के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें सीनियर अफसरों का निर्देश प्राप्त हुआ था कि अब मोरहाबादी का साप्ताहिक बाजार नहीं लगेगा।

उसी आदेश के बाद निगम और पुलिस की टीम ने सब्जी विक्रेताओं को यहां सब्जी लगाने नहीं दिया। निगम की कई टीमें मोरहाबादी मैदान में तैनात की गई हैं।

यहां बताते चलें कि, पिछले 40 सालों से ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों सब्जी विक्रेता रांची के मोरहाबादी मैदान में अपनी ताजा सब्जियां बेचा करते हैं। पहले बुधवार और शनिवार को सब्जी विक्रेता रांची पहुंचते हैं और फिर देर रात अपने-अपने घरों को लौट जाते हैं।

सब्जी बाजार हटाने के निर्णय के बाद विक्रेताओं में खासा आक्रोश है।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि इस व्यवस्था के बंद होने के पीछे सब्जी विक्रेता ही दोषी हैं। पहले मोरहाबादी मैदान में सप्ताह के 2 दिन 50 से लेकर 100 दुकान लगती थी, लेकिन अब 1600 सबसे ज्यादा दुकानें लगने लगी हैं, जिसकी वजह से पूरा मोरहाबादी मैदान जाम की स्थिति में रहता है।

सब्जी विक्रेताओं की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वह अब सड़कों पर सब्जी बेचने लगे हैं, जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *