रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित प्राईवेट अस्पताल राज हॉस्पिटल पर करने के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर रांची उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जांच करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री को सूचना मिली थी कि पैर टूट जाने पर एक मरीज को उनके परिजनों ने राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मात्र पैर टूटे होने के बाद भी उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।
परिजनों का आरोप है कि भर्ती करने के बाद मरीज की 2–3 दिन तक ड्रेसिंग नहीं की गई। इसके कारण शरीर में इंफेक्शन फैल गया। अंतत: डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। इलाज के नाम पर करीब ₹22 लाख ले लिए।
इस सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची उपायुक्त को तत्काल संज्ञान ले मामले की पूरी जांच करने के निर्देश दिए। दोषी पाए जाने पर सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सूचना देने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर रांची डीसी ने उन्हें अवगत कराया कि वर्णित मामलें में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सदर रांची को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला स्तरीय जांच टीम बनाकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

