बैंकों का औचक निरीक्षण, साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर सत्येंद्र नारायण सिंह ने भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का औचक निरीक्षण गुरुवार को किया। इसका उद्देश्‍य बैंक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने एवं लूट-डकैती जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना था।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं रिकॉर्डिंग व्यवस्था की जांच की। साथ ही बैंक सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति, उनकी सतर्कता और उनके हथियारों के वैध दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। आपातकालीन अलार्म और सायरन की स्थिति का भी भौतिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान बैंक परिसर के अंदर और बाहर मौजूद संदिग्ध एवं असंगत रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। आगंतुकों के रजिस्टर की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस ने बताया कि जिले में बैंक सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। किसी भी आपराधिक घटना पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *