डॉ. मेघा रानी बनी दुनिया की सबसे तेज़ हिंदी हस्तलेखन करने वाली महिला

झारखंड
Spread the love

रांची। हिंदी लेखिका व समाजसेविका डॉ. मेघा रानी ने मात्र 120 मिनट में 120 मौलिक हस्तलिखित पृष्ठ लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली है। इस उपलब्धि के साथ वे आधिकारिक रूप से दुनिया की सबसे तेज़ गति से हिंदी में हस्तलेखन करने वाली महिला बन गई हैं। सभी आवश्यक साक्ष्यों की जांच एवं सत्यापन के उपरांत इस रिकॉर्ड को मान्यता प्रदान की गई।

डॉ. मेघा रानी ने एक नहीं, बल्कि विभिन्न लाइव विश्व रिकॉर्ड प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विश्व रिकॉर्ड के दौरान उन्होंने झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को पूरी तरह मौलिक रूप में कलमबद्ध किया। यही ऐतिहासिक पांडुलिपि अब पुस्तक के रूप में प्रकाशित होगी। इसके 120 पृष्ठ प्रकाशन के लिए भेजे जा चुके हैं।

इस अवसर पर डॉ. मेघा रानी ने कहा, ‘यह विश्व रिकॉर्ड मेरी मातृभाषा हिंदी और मेरी जन्मभूमि झारखंड को समर्पित है। 120 मिनट की इस लेखन यात्रा में मैंने अपनी मिट्टी, अपनी संस्कृति और अपनी भावनाओं को शब्दों में उतारने का प्रयास किया है।’

सोशल एक्टिविस्ट अनिल अमिताभ पन्ना ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। कहा, ‘डॉ. मेघा रानी ने अपनी लेखनी के माध्यम से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। उनका यह विश्व रिकॉर्ड हर उस बेटी और युवा लेखक के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को मेहनत और समर्पण के बल पर साकार करना चाहते हैं।‘

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *