जमशेदपुर में एसएसपी और सरायकेला में एसपी की पोस्टिंग

झारखंड
Spread the love

रांची। जमशेदपुर में एसएसपी और सरायकेला-खरसावां में एसपी की पोस्टिंग कर दी गई है। इसका आदेश गृह विभाग ने जारी कर दिया है।

आईपीएस एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का एसएसपी और आईपीएस मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला का एसपी बनाया गया।

बताते चलें कि मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जमशेदपुर के एसएसपी एवं सरायकेला-खरसावां के एसपी को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण उन्‍हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया था।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *