Jharkhand Weather : कल और 5 व 6 जुलाई को होगी भारी बारिश, यहां असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल और 5 एवं 6 जुलाई को भारी बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात होने की आशंका है। आंधी भी चलने के संकेत हैं। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 1 जुलाई, 2026 को दी।

तापमान में गिरावट

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री की गि‍रावट होने की उम्‍मीद है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बारिश होती रहेगी

केंद्र के अनुसार 2 जून से 7 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 2 जुलाई को राज्‍य में कई जगह पर झमाझम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट

केंद्र के अनुसार 2 से 7 जुलाई तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्‍मीद है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 2 जुलाई को लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार 5 जुलाई को लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।

इसी तरह 6 जुलाई को राज्‍य में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *