रांची। बड़ी खबर आई है, फर्जी वंशावली और जाली दस्तावेज के आधार पर रिम्स की जमीन का अतिक्रमण कर खरीद बिक्री मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बिल्डर शुभम साबू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

उसके फर्म का नाम लकी कंस्ट्रक्शन है। उसपर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च कर उक्त विवादित जमीन पर अपार्टमेंट बना कर खरीद बिक्री का आरोप है।
झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रिम्स की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले की जांच कर रही है।
अबतक की जांच में यह सामने आया है कि जालसाजों ने रिम्स की मोरहाबादी मौजा की आठ एकड़ और कोकर मौजा की 1.65 एकड़ अर्थात कुल 9.65 एकड़ की खरीद बिक्री की थी।
इसमें जमीन दलाल, बिल्डर, अधिकारी के एक संगठित गिरोह सक्रिय था। सबने मिलकर इस करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया व अपार्टमेंट खड़ा कर दिया।
एसीबी को जमीन घोटाला मामले में एक अन्य मास्टर माइंड प्रमोद महतो की तलाश है। उसने भी उक्त जमीन का पावर ऑफ अटार्नी लिया था।
उसके खिलाफ एसीबी ने गिरफ्तारी वारंट ले रखा है। प्रमोद महतो ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
रिम्स की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री मामले में एसीबी ने अप्रैल 2026 में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जेल जाने वालों में फर्जी वंशावली बनाने वाले रांची के बांधगाड़ी स्थित दीपाटोली के राजकिशोर बडाईक और उनके भाई कार्तिक बड़ाईक, जमीन कारोबारी कोकर के राजेश कुमार झा तथा पावर ऑफ अटार्नी लेने वाले एक अन्य खूंटी के तोरपा के पाटपुर निवासी चैतन कुमार शामिल थे।
अब बिल्डर शुभम साबू के रूप में इस प्रकरण में पांचवी गिरफ्तारी हुई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

