- हथियार और कारतूस बरामद
लक्ष्मी सिंह
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में चर्चित छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार और गोलियां भी बरामद की हैं। हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ल ने मीडिया को मामले की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गत दो सितंबर, 2026 की रात करीब साढ़े आठ बजे जपला-दंगवार मुख्य पथ पर पुरेंद्र बीघा के पास कचरा गांव निवासी छोटू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना को लेकर मृतक के पिता भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के लिखित आवेदन पर तीन सितंबर को हुसैनाबाद थाने में कांड (संख्या 186/2026) दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था।
कांड के अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष यादव (निवासी लोटनिया) और सिटू सिंह (निवासी बसौरी, आरा, बिहार) ने औरंगाबाद न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था।
इसके बाद हुसैनाबाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एकौनी भट्ठा नहर के पास सड़क किनारे बने कमरे के नजदीक खजूर की झाड़ी से एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने जब्ती सूची तैयार कर सभी सामग्री को जब्त कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने आलोक यादव उर्फ दुर्लभ उर्फ नीरज कुमार (24 वर्ष, निवासी एकौनी) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

