- पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ने तराशी युवा प्रतिभाएं
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राज्यस्तरीय आवासीय शतरंज शिविर-2026 ‘चेकमेट चैंपियंस’ का समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह में अतिथियों का आत्मीय स्वागत, विशिष्ट अतिथियों का सम्मान, ऊर्जावान मार्शल आर्ट्स नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति, प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण और धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

शिविर के पांचों दिनों के दौरान प्रतिभागियों ने ग्रैंडमास्टर हिमांशु शर्मा और फिडे प्रशिक्षक अभिषेक दास के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस सघन प्रशिक्षण ने युवा खिलाड़ियों की सामरिक समझ, रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की क्षमता को और अधिक परिष्कृत एवं सुदृढ़ बनाया।
समापन समारोह में ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार और आयोजन सचिव, रांची जिला चेस एसोसिएशन एवं संयुक्त सचिव, झारखंड चैंबर के संयुक्त सचिव नवजोत सिंह अलंग की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, विश्लेषणात्मक चिंतन और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ बने रहने की क्षमता विकसित करने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रख्यात ग्रैंडमास्टर एवं फिडे प्रशिक्षक अभिषेक दास के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त किया। उनके अमूल्य समय, मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए विशेष आभार प्रकट किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

