वात्सल्य बालिका गृह गम्हरिया में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला के निर्देश पर वात्सल्य बालिका गृह गम्हरिया में मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल संरक्षण अधिकारी संतोष ठाकुर ने की। उन्होंने मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव एवं दुष्परिणामों के ऊपर प्रकाश डाला।

कर्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सैयद आयाज़ हैदर ने कहा कि आज समाज में मादक द्रव्यों का सेवन करने वालो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में हमारी जिम्मेवारी है कि कैसे हम अपने परिवार और समाज को इससे बचाए। आजकल ऑनलाइन भी मादक द्रव्यों को बेचा जा रहा है। मासूम बच्चों को इसका शिकार बनाया जा रहा है।

एलएडीसी विजय कुमार महतो ने नालसा, झालसा एवं डालसा के पर प्रकाश डाला। ट्रेनर पीयूष सेनगुप्ता ने मादक पदार्थ एवं इसकी अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक रहने के लिए कहा।

बालिका गृह के संरक्षक प्रमोद कुमार वर्मा ने शपथ दिलाई कि‍ हम किसी भी तरह के नशा से दूर रहेँगे। नशामुक्त समाज की निर्माण में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन की परियोजना समन्वयक का कविता मिश्रा, समीर महतो, विश्वाजित सिंह मोदक, गीता सिंह, बालिका गृह की संचालिका ज्योति कुमारी, गृह अधीक्षक शालिनी कुमारी सहित अन्‍य मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *