- कहा-बच्चों की शिक्षा के साथ यह क्रूर मजाक
रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में शिक्षकों की मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) में वॉलिंटियर के रूप में प्रतिनियुक्ति की जा रही है। हज़ारों शिक्षकों की अब तक इस कार्य में प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है।

तीस जून से सात अक्टूबर तक चलने वाले एसआईआर के इस कार्य में शिक्षकों को लगाए जाने से विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। यह बातें अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पदधारी ने कहा। संघ ने इस प्रतिनियुक्ति का विरोध किया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, संगठन महामंत्री असादुल्लाह, कोषाध्यक संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा आदि ने कहा है कि एक तरु विभाग द्वारा शिक्षकों को लेसन प्लान तैयार कर आदेश शिक्षण कार्य करने को निर्देशित किया गया है। प्रत्येक माह प्रोजेक्ट रेल के तहत बच्चों की मासिक जांच परीक्षा ली जाती है।
दूसरी तरफ शिक्षकों को ही विद्यालय से बाहर की शिक्षण कार्य से विमुख करने वाली ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों की छवि में ह्रास होना स्वाभाविक होगा। संघ ने शिक्षा सचिव और मुख्य चुनाव अधिकारी से मांग की है कि व्यापक शिक्षा हित में तत्काल शिक्षकों को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के वॉलेंटियर के रूप में की गई प्रतिनियुक्ति को तत्काल वापस ली जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

