Jharkhand Weather : कल से चलेगी आंधी, इतनी होगी हवा की रफ्तार

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून दस्‍तक दे चुका है। इसके बाद भी पूरे राज्‍य में बारिश रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। कई जिलों में कल यानी 26 जून को लू चलेगी। आंधी चलने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 25 जून, 2026 को दी।

तापमान में गिरावट

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गि‍रावट होने की उम्‍मीद है।

बारिश होती रहेगी

केंद्र के अनुसार 25 जून से 1 जुलाई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। राज्‍य में कुछ जगहों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 28 जून से लगातार राज्‍यभर में बारिश में तेजी आने की प्रबल संभावना है।

वज्रपात का अलर्ट

केंद्र के अनुसार 26 जून से 1 जुलाई तक राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की उम्‍मीद है।

यहां चलेगी लू

केंद्र के अनुसार 26 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *