मोहर्रम पर्व पर 27 जून को रांची में निकलेगा जुलूस, जानें ट्रैफिक रुट

झारखंड
Spread the love

रांची। मोहर्रम पर्व 27 जून, 2026 को मनाया जाऐगा। झारखंड की राजधानी रांची शहर के विभिन्न स्थानों से मोहर्रम के अवसर पर जुलूस निकाला जाएगा। इसकी वजह से 27 जून, 2026 को निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में पूर्वाहन 11 बजे से जुलूस समाप्ति तक बाधित रहेगा। रांची शहर के अन्य मार्गों में भी मोहर्रम जुलूस के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखते हुए जरूरत के अनुसार डायर्वट किया जा सकता है।

ये है पूरा रूट

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

शहीद चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

सुभाष चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

चडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

पुरुलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

एसएन गागुंली रोड/विष्णु गली/बुद्यिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाली सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

सुजाता चौक से मेन रोड़ की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

वूल हाउस के पास से मेन रोड की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

कर्बला चौक से रतन पीपी चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

कमांडेंट आवास मोड़ से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230