लातेहार। व्यवहार न्यायालय परिसर में तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए फायर एक्स्टिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) से आग बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा और यहां कार्यरत प्रत्येक कर्मी व आने वाले आगंतुकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

श्री सिंह ने कहा कि आग जैसी आकस्मिक आपदाएं बिना किसी पूर्व चेतावनी के आती हैं। ऐसे में केवल उपकरणों का होना काफी नहीं है, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी को उनका सही उपयोग आना चाहिए। यह प्रशिक्षण हमारे कर्मियों को संकट के समय सजग, निडर और आत्मनिर्भर बनाएगा।
इस दौरान उपस्थित कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने, अग्निशमन उपकरणों को सही तरीके से संचालित करने और जान-माल की सुरक्षा करने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में न्यायिक पदाधिकारी सहित न्यायालय के कर्मचारी मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

