रांची। सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) ने सतर्कता विभाग के तत्वावधान में 24 जून, 2026 को ईएंडएम विभाग के संविदा कार्यों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ईएंडएम विभाग के संविदा कार्यों में पारदर्शिता, अनुशासन एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत कुल चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
इनमें सतर्कता विभाग एवं ईएंडएम विभाग के अधिकारियों द्वारा एसओपी के विभिन्न प्रावधानों, संशोधनों और संविदा कार्यों की प्रक्रियाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाप्रबंधक (सतर्कता) ए.के. सिंह, महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक और महाप्रबंधक (ईएंडएम) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविदा कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता और एसओपी के अनुपालन के महत्व पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह पहल सीसीएल में सुशासन, जवाबदेही एवं कार्यप्रणाली की पारदर्शिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

