धनबाद। झारखंड सशस्त्र पुलिस-3 के भूंईफोड़ फायरिंग रेंज में शनिवार सुबह धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने खुद फायरिंग कर पुलिस के वार्षिक निशानेबाजी अभियान का शुभारंभ किया।
अधिकारियों ने लेटकर, बैठकर, घुटनों के बल और खड़े होकर विभिन्न पोजीशन में फायरिंग का अभ्यास किया और सटीक निशाना साधकर जवानों का उत्साह बढ़ाया।
18 जून से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान में जिले के 2,586 पुलिस पदाधिकारी और जवानों की फायरिंग दक्षता, हथियार संचालन क्षमता और लक्ष्य भेदन कौशल की जांच की जाएगी।
डीसी ने फायरिंग रेंज के सुदृढ़ीकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए ट्रेंच कटिंग और जल निकासी व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया।
एसएसपी ने कहा कि नियमित प्रशिक्षण से पुलिस बल किसी भी आपात स्थिति और कानून-व्यवस्था की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा! प्रदर्शन के आधार पर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

