छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस का कल होगा शुभारंभ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री होंगे शामिल

बिहार देश
Spread the love

• छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस से सारण को मिलेगी नई रेल सौगात
• रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, छपरा में होगा भव्य स्वागत
• सांसद राजीव प्रताप रूडी ने क्षेत्र की रेल परियोजनाओं एवं जन अपेक्षाओं से कराया अवगत

छपरा। शुक्रवार (19 जून 2026) को छपरा से नई छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। इस संबंध में सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि सारण की लंबे समय से चली आ रही मांगों के अनुरूप क्षेत्र को एक और महत्वपूर्ण रेल सौगात मिलने जा रही है।

आगामी 19 जून को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार के मुख्यमंत्री छपरा पहुंचकर नई छपरा-दिल्ली (आनंद विहार) एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस नई रेल सेवा के प्रारंभ होने से सारण एवं आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली से सीधा एवं सुविधाजनक संपर्क प्राप्त होगा।

सांसद ने बताया कि इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी आयोजन में उपस्थित होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना आगमन के उपरांत सोनपुर होते हुए छपरा पहुंचेंगे तथा नई रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सारण एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बेहतर एवं सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।

सांसद रूडी ने कहा कि सारण में रेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को लेकर रेल मंत्रालय लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है। उन्होंने रेल मंत्री को छपरा एवं सारण क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं तथा लंबित मांगों की भी जानकारी उपलब्ध कराई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *