रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री का निरीक्षण

बिहार देश
Spread the love

• सांसद राजीव प्रताप रूडी के आग्रह पर होगा विशेष निरीक्षण
• स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विस्तार पर होगी चर्चा
• पटना से विशेष ट्रेन द्वारा सोनपुर होते हुए छपरा पहुंचेंगे रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री

छपरा। सारण सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आग्रह पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मढ़ौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री का विशेष निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री के विस्तार, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि तथा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

सांसद रूडी ने बताया कि रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री पटना आगमन के उपरांत विशेष ट्रेन से सोनपुर होते हुए छपरा पहुंचेंगे। इसके बाद मढ़ौरा फैक्ट्री का निरीक्षण कर विभिन्न विकासात्मक संभावनाओं की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री भारतीय रेलवे और जनरल इलेक्ट्रिक (GE) की साझेदारी से स्थापित देश की अत्याधुनिक रेल इंजन निर्माण इकाइयों में से एक है। लगभग 200 एकड़ क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री उच्च क्षमता वाले आधुनिक रेल इंजनों के निर्माण के लिए जानी जाती है।

जनरल इलेक्ट्रिक (GE) विश्व की प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1892 में महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन की पहल से हुई थी। ऊर्जा, परिवहन, विमानन और औद्योगिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में GE का वैश्विक योगदान रहा है। मढ़ौरा परियोजना भारत में आधुनिक रेल विनिर्माण क्षमता को मजबूत करने तथा स्थानीय आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जाती है।

आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान के तहत, यहां बने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्यात इंजन जो अफ्रीकी देश गिनी के लिए था, को 20 जून, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *