- कर्मियों ने स्वच्छता के लिए 100 घंटे देने का संकल्प लिया
रांची। सीएमपीडीआई ने मुख्यालय-रांची में कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’’ की शुरुआत 16 जून, 2026 को की। संस्थान के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके तहत कर्मियों ने स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए हर हफ्ते 2 घंटे या साल में 100 घंटे देने का संकल्प लिया।
इस मौके पर निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) नृपेन्द्र नाथ, सीआईएल के कार्यपालक निदेशक (गवेषण) आरके सिंह, महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कर्मियों को शामिल करने और स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए परिसर में एक ‘स्वच्छता सेल्फी बूथ’ लगाया गया है, जहां कर्मी सेल्फी ले सकते हैं। स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले संदेश को साझा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि सीएमपीडीआई 16 से 30 जून, 2026 तक अपने मुख्यालय और 6 राज्यों में फैले क्षेत्रीय संस्थानों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाएगा। संस्थान में बड़े पैमाने पर जागरुकता फैलाने, पर्यावरण की स्वच्छता को बढ़ावा देने और सभी स्तरों पर लोगों की सक्रिय भागीदारी को प्रेरित करने के लिए कई तरह की गतिविधियां और पहलें प्लान की हैं।
इस दौरान सिंगल-यूज प्लास्टिक को रोकने के लिए जागरुकता अभियान, जूट/कपड़े के बैग का वितरण और निबंध, ड्राइंग व क्विज़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
इस अभियान के जरिए सीएमपीडीआई भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत’ के विज़न के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। कार्यस्थल व समुदाय, दोनों ही जगहों पर सतत तौर-तरीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

