विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गढ़वा के नए कार्यालय का उद्घाटन उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ने पुराने समाहरणालय परिसर में किया। कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि संस्था रक्तदान, आपदा राहत, स्वास्थ्य जांच शिविर और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी।
इस मौके पर नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने अमन गुप्ता, प्रदीप कुमार एवं आकृति अनु पटवा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अस्तित्व विश्वास, तुलसी कुमार, सीआरपीएफ, प्रियम सिंह, आदित्य प्रकाश एवं सोनू कुमार को भी सम्मानित किया गया।
रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉ. मुरली प्रसाद ने अतिथियों, रक्तदाताओं एवं समाजसेवियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स संगठनों के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि डॉ. जे.पी. सिंह ने आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।
मौके पर उपायुक्त, रेड क्रॉस सचिव डॉ. जे.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, पेट्रन सदस्य डॉ. यासीन अंसारी, नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी, विजय केशरी, नंदकुमार गुप्ता, राजमणि प्रसाद, मुकेश कुमार, उमेश कश्यप, विनोद गुप्ता अन्य उपस्थित थे। उमेश कश्यप ने धन्यवाद किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

