पिठोरिया। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी पिठोरिया की बैठक सदर सुभान अंसारी की अध्यक्षता में पिठोरिया चौक स्थित ईदगाह में रविवार को हुई। बैठक में पिठोरिया क्षेत्र के दर्जनों गांव के अखाड़ों के खलीफा और अंजुमन कमेटी के पदधारी मौजूद हुए।
इसमें निर्णय लिया गया कि 27 जून को रस्म-ए-पगड़ी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम सदर व सेक्रेटरी, अखाड़ा के खलीफाओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
कमेटी ने निर्णय लिया कि मोहर्रम-2026 का जुलूस 28 जून को बड़े ही धूमधाम और आपसी सौहार्द पूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की तरफ से क्षेत्र के तमाम अखाड़े के खलीफा से अपील की गई है कि उस दिन 3 बजे तक मोहर्रम मैदान, पिठोरिया में जुलूस लेक़र पहुंच जाएंगे, ताकि समय से प्राइज वितरण कार्यक्रम किया जा सके।
कमेटी ने कड़ी हिदायत देते हुए कहा है कि जुलूस में कोई भी नशा करके शामिल नहीं होगा। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी, जो भी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसे तत्काल चिन्हित कर प्रशासन को सौंपा जाएग। जुलूस की निगरानी के लिए कमेटी की तरफ से वालंटियर भी नियुक्त किए जाएंगे।
बैठक में सेंट्रल मोहर्रम कमेटी पिठोरिया के सदर सुभान अंसारी, सेक्रेटरी आफताब अंसारी, खजांची मिराज आलम, अंजुमन सदर पिठोरिया के सज्जाद खलीफा, सेक्रेटरी फिरोज आलम, खजांची आसिफ आलम, जमील अख्तर, सरपरस्त साहबान अंसारी, हफिज अंसारी, सरवर खान, खुर्शीद खलीफा, अफरोज अंसारी, आरिफ आलम, वसीम खलीफा, इकबाल अंसारी, असगर, अबरार खलीफा, पिरुटोला के सदर मतिउर रहमान, सरपरस्त ऐनल हक अंसारी, अखाड़ा अध्यक्ष साजिद हजाम, मुख्तार आलम, इरशाद अंसारी, सोहराब अंसारी, निजाम अंसारी, जावेद अंसारी, हातिम अंसारी, हसीब अंसारी, जफरुद्दीन अंसारी, हदीस अंसारी, जाकिर अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

