CIP में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (CIP) में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 8 जून को किया गया। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से संस्‍थान का मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग परियोजना संचालित कर रहा है। यह परियोजना “झारखंड में ग्रामीण (जनजातीय) सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (सीएचडब्ल्यू) के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन प्रशिक्षण की प्रभावशीलता का मूल्यांकन” है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, समय पर हस्तक्षेप और आत्महत्या रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, राज्य आयुष सलाहकार समिति के संयोजक डॉ. राजीव कुमार, रिनपास के पूर्व निदेशक प्रो. अमूल रंजन सिंह, एवं पूर्व विभागाध्यक्ष (क्लिनिकल साइकोलॉजी) डॉ. लाल मांझी और राज्य सलाहकार (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड) डॉ. संतना उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईपी के प्रभारी निदेशक डॉ. ए.के. सुधांशु ने की। मंच पर प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सूर्यवंशी, मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग के प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव और वरिष्ठ मनोरोग सामाजिक कल्याण पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आत्महत्या जोखिम की पहचान, समय पर सहायता उपलब्ध कराने और समुदाय आधारित मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान एम.फिल. मनोरोग सामाजिक कार्य के विद्यार्थियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में रांची जिले के 100 सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत झारखंड के पांच जिलों के 500 सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग के प्रभारी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने धन्यवाद किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *