Bihar: 2.5 करोड़ की लैंड क्रूजर से नामांकन करने पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह, निशांत कुमार समेत इन्होंने ने भी किया नॉमिनेशन

बिहार देश
Spread the love

पटना। चलिए इंतजार की वो घड़ी भी खत्म हो ही गई, जब चमचमाती लैंड क्रूजर से नामांकन करने पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे।

दरअसल, बिहार में विधान परिषद चुनाव होने वाला है। इसे लेकर आज यानी सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन कई उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया।

एनडीए की बात करें, तो स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार विधानसभा संजय झा के साथ पहुंचे। विधानसभा में उन्होंने चुनाव के लिए नामांकन किया। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, विधान परिषद सदस्य के रूप में नामांकन दाखिल करने आया हूं।

पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उसके लिए धन्यवाद। पिताजी ने जो विकसित बिहार का सपना देखा है, उसे पूरा करूंगा।

इसके साथ ही बीजेपी नेता और पावर स्टार पवन सिंह ने भी आज नामांकन किया। पवन सिंह अपनी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरीयस लैंड क्रूजर गाड़ी से विधानसभा पहुंचे थे।

इस वजह से कई लोगों का ध्यान उन्होंने अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही इस दौरान उनके समर्थकों और अन्य नेताओं की भी भारी भीड़ दिखी। पवन सिंह के साथ उनके बड़े भाई गुड्डू सिंह भी पहुंचे थे।

इस दौरान पवन सिंह के नामांकन पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। साथ ही उन्होंने बीजेपी को धन्यवाद भी कहा। लेकिन मीडिया से पवन सिंह ने कोई बातचीत नहीं की। इसके अलावा एनडीए के कई उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *