सुखलदरी वाटर फॉल में डूबने से किशोर की मौत, 18 घंटे बाद मिला शव

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के धुरकी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखलदरी वाटर फॉल में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। करीब 18 घंटे तक चले खोज अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छोटू कुमार (17 वर्ष, पिता सत्येंद्र साह, निवासी छेछा, थाना बरवाडीह, जिला लातेहार) का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के घर डंडई थाना क्षेत्र के सोनेहारा गांव आया हुआ था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ सुखलदरी वाटर फॉल घूमने गया था। इस दौरान सभी युवक झरने में स्नान कर रहे थे। तभी छोटू गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना के बाद साथियों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना धुरकी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन राउत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बावजूद देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

सोमवार को भी खोज अभियान जारी रखा गया। करीब 18 घंटे की लगातार तलाश के बाद युवक का शव झरने के गहरे पानी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुखलदरी वाटर फॉल में डूबने की यह पहली घटना नहीं है। लगभग एक वर्ष पूर्व खाला गांव के एक युवक की भी यहां नहाने के दौरान मौत हो गई थी। वहीं चार वर्ष पहले गढ़वा से पिकनिक मनाने आए एक युवक की भी डूबने से जान चली गई थी।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से वाटर फॉल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *