- शिविर में रांची जिले के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया
रांची। धुर्वा सेक्टर-2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय में चल रहे 15 दिवसीय रांची जिला ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। सामाजिक संस्था नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र एवं अर्थ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण चल रहा था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल विधाओं के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि दीपक बंका, विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र तिवारी, विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, झारखंड राज्य मलखंभ अकादमी के निदेशक अजय झा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, अर्थ फाउंडेशन के सदस्य अमित कुमार, समाजसेवी संजीत गाड़ी, बिरसा शिक्षा निकेतन स्कूल, जगन्नाथपुर के सचिव केपी डे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में झारखंड राज्य मलखंभ संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, खो-खो प्रशिक्षक संजय कुमार, योग प्रशिक्षक सुनील कुमार महतो, जेम्स फील्ड पब्लिक स्कूल बालालॉन्ग के प्रधानाध्यापक सोहन कुमार, टाटा डीएवी चैनपुर की खेल शिक्षिका रिया सिंह, राष्ट्रीय मलखंभ खिलाड़ी अनुशिखा कुमारी सहित अनेक खेल प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित थे।
शिविर में मलखंभ, योग, खो-खो, कबड्डी, आत्या-पात्या एवं बैडमिंटन जैसी खेल विधाओं के बुनियादी एवं तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। 22 मई से 6 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में रांची जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, क्लबों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुख्य प्रशिक्षक अजय झा तथा वरीय प्रशिक्षकों विवेक कुमार, संजय कुमार, शुभम सिंह, सोहन कुमार एवं सुनील कुमार महतो के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को खेलों की नवीन तकनीकों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक एवं तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि दीपक बंका ने खेलो इंडिया जनजातीय गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले झारखंड टीम के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

