TMC नेता पर ‘कट मनी’ को लेकर ग्रामीणों का बढ़ा दबाव, फिर ये वीडियो आया सामने, देखें

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में विधानसभा चुनाव के बाद कथित ‘कट मनी’ को लेकर जनता का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। इसी बीच एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला कूचबिहार के माथाभांगा क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवास योजनाओं और अन्य सरकारी लाभ दिलाने के नाम पर उनसे ₹5,000 से ₹20,000 (कुछ मामलों में इससे भी अधिक) तक की रकम वसूली गई थी। चुनाव के बाद लोगों ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए।

रिपोर्टों के अनुसार, कई गांवों में TMC कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने ग्रामीणों को बुलाकर कथित रूप से वसूली गई रकम लौटानी शुरू कर दी। कुछ नेता सार्वजनिक रूप से पैसे लौटाते दिखाई दिए, जबकि कुछ के बारे में कहा गया कि वे लोगों के गुस्से के कारण सामने आने से बच रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों तक सरकारी योजनाओं की किस्त जारी कराने, आवास योजना में नाम जोड़ने या अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए उनसे अवैध कमीशन लिया गया। अब सत्ता परिवर्तन के बाद लोग अपने पैसे वापस मांग रहे हैं। कई जगह प्रदर्शन भी हुए हैं।

हालांकि, जिस TMC नेता के बिस्तर के नीचे छिपने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। अभी इस दावे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट है कि कूचबिहार और आसपास के इलाकों में “कट मनी” को लेकर जनता का दबाव बढ़ा है और कई स्थानीय नेताओं पर रकम लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है।

इस मुद्दे ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्ष इसे भ्रष्टाचार का प्रमाण बता रहा है, जबकि TMC के स्थानीय नेता आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बता रहे हैं।

ये है वीडियो

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *