MCL में निदेशक (कार्मिक) होंगी रेखा पांडे

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने MCL में निदेशक (कार्मिक) के पद के लिए श्रीमती रेखा पांडे के नाम की सिफारिश की है। PESB ने 14 जुलाई को इस पद के इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की। रेखा पांडे वर्तमान में कोल इंडिया लिमिटेड में महाप्रबंधक (एचआर/सीएसआर) के पद पर कार्यरत हैं। वह सीसीएल में लंबे समय तक पदस्‍थापित थीं।

इस पद की दौड़ में देश की विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी विभागों के 11 शीर्ष अधिकारी शामिल थे। इनमें से बोर्ड ने रेखा पांडे के नाम पर अपनी मुहर लगाई है।

श्रीमती रेखा पांडे के अलावा 10 अधिकारियों का भी साक्षात्कार लिया गया था। इसमें रथिन मित्रा-महाप्रबंधक (समन्वय), कोल इंडिया लिमिटेड। राजेश वी. नायर- महाप्रबंधक (एचआर) कोल इंडिया लिमिटेड। सुरपुरेड्डी वेंकट रवींद्रनाथ-महाप्रबंधक (एचआर)/विभागाध्यक्ष (भर्ती), कोल इंडिया लिमिटेड। सुवांकर परिदा-महाप्रबंधक (एचआर, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड)। अजय बेहेरा-महाप्रबंधक (एचआर, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) शामिल थीं।

इसके अतिरिक्‍त जोबी वी.पी.-महाप्रबंधक (एचआर, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड)। स्थितप्रज्ञ मोहंती-कार्यकारी निदेशक (एचआर और मुख्य जन अधिकारी, राइट्स लिमिटेड)। नीरज सिंह- मुख्य महाप्रबंधक (पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड)। श्रीमती रेणुका वर्मा मुख्य महाप्रबंधक (पीएंडए, एमएसटीसी लिमिटेड)। राजेंद्र कुमार अग्रवाल-अपर सचिव एएस(आरकेए, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, डीओपीटी) भी शामिल हुए।

PESB द्वारा सिफारिश किए जाने के बाद अब यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के पास भेजा जाएगा। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया से आदेश जारी होने के बाद श्रीमती पांडेय पदभार ग्रहण करेंगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230