- बाजार टांड़ तालाब की सफाईकी
पिठोरिया। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह की शुरुआत के अवसर पर पिठोरिया पंचायत के पिठोरिया गांव स्थित बाजार टांड़ तालाब परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन की करुणा फेलो पूजा सिंह ने किया।
इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता, प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव और सामुदायिक भागीदारी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूजा सिंह ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और जल स्रोतों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के तहत बाजार टांड़ तालाब एवं उसके आसपास के क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तालाब के आसपास फैले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाया गया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छ जल स्रोत पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता जागरुकता सत्र का भी आयोजन किया गया। इसमें माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग एवं उचित निपटान की जानकारी दी गई। साथ ही माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने तथा महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जल स्रोतों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर गांव की महिलाओं, वीडब्ल्यूएससी सदस्यों, जल सहिया अनुराधा देवी, कृषक मित्र चेतन, स्वास्थ्य सहिया सहोदरा देवी, मनोरमा देवी, शीतल देवी, सुनीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

