मॉनसून को लेकर आई अच्‍छी खबर, जानें देश में मौसम का अपडेट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और हीटवेव की चेतावनी है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के केरल पहुंचने को लेकर भी संकेत मिले हैं। उक्‍त जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने नवीनतम मौसम बुलेटिन में दी है।

भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों में सप्ताहभर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 2 से 7 जून के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

असम और मेघालय में 4 से 7 जून के दौरान भारी वर्षा की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में  6 और 7 जून को भारी बारिश का अनुमान है।

मॉनसून की दस्तक

केरल, माहे और लक्षद्वीप में 1 से 5 जून तक व्यापक वर्षा, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है।

केरल और माहे में 3 से 7 जून के बीच अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है।

गरज-चमक और बारिश

बिहार में 5 और 6 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी कई दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

ओडिशा में 2 जून को 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 6 जून के बीच भारी वर्षा हो सकती है।

ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 5 जून के बीच 70 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में 3 और 4 जून को ओलावृष्टि का अनुमान है।

यहां मौसम बदलेगा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 2 से 5 जून के बीच बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।

पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 जून को ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2 और 3 जून को भारी बारिश हो सकती है।

बारिश और आंधी

कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में 2 से 7 जून के बीच बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी।

महाराष्ट्र और गुजरात में कुछ स्थानों पर 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उमस और हीटवेव

मौसम विभाग ने बिहार के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 3 से 7 जून के बीच राज्य के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) की स्थिति बन सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में 1 से 3 जून तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 और 2 जून को उमस बढ़ सकती है।

ओडिशा में 2 से 5 जून तक गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।

तापमान का रुख

उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। महाराष्ट्र में 5 जून तक तापमान 2 से 3 डिग्री घट सकता है। गुजरात में 3 से 7 जून के बीच तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम होने का अनुमान है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230