विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सास बकरी चराने गई थी। लौटी तो कमरा बंद था। कमरा खुलने पर कोहराम मच गया। यह मामला झारखंड के गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पीराटांड़ गांव में शनिवार को घटी।
यहां एक विवाहिता एवं उसके डेढ़ वर्षीय पुत्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान पीराटांड़ निवासी मुकेश पाल की पत्नी संगीता देवी (25 वर्ष) और उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक पाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार संगीता देवी अपने पुत्र एवं सास तिलकुमारी देवी के साथ घर में रहती थीं। परिवार के अन्य सदस्य रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।
बताया जाता है कि शनिवार को तिलकुमारी देवी बकरी चराने के लिए घर से बाहर गई थीं। लौटने पर उन्होंने घर का एक कमरा अंदर से बंद पाया। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए। संगीता देवी फांसी के फंदे से झूलती मिलीं, जबकि उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र कार्तिक पाल पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा था। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
पुलिस जांच के दौरान घर के पास स्थित एक कमरे से कीटनाशक दवा की बोतल भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतका संगीता देवी का मायका खरौंधी थाना क्षेत्र के चिरइयाटांड़ गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पीराटांड़ पहुंच गए। मां-बेटे की एक साथ मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों के अनुसार मृतका के ससुर बीरेंद्र पाल और उनके तीन पुत्र मुकेश पाल, उतेश पाल एवं बिमलेश पाल हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य रोजगार के लिए बाहर रहते हैं। घटना के समय घर में केवल संगीता देवी, उनका पुत्र और उनकी सास मौजूद थे।
बिशुनपुरा थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

