प्लास्टिक करेंसी नोट लाने की तैयारी में RBI, जानें वजह

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत में जल्द ही प्लास्टिक करेंसी नोट देखने को मिल सकते हैं। RBI ने लगभग एक दशक पुराने प्रस्ताव को फिर से सक्रिय किया है। जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी कर रहा है। शुरुआती चरण में ₹10 और ₹20 के नोटों को परीक्षण के तौर पर जारी किया जा सकता है।

आरबीआई के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में नोट छापने का खर्च बढ़कर ₹6,372.8 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष ₹5,101.4 करोड़ था।

पिछले वित्त वर्ष में लगभग 23.8 अरब खराब नोटों को चलन से हटाना पड़ा। कम मूल्य वाले नोट सबसे जल्दी खराब होते हैं, क्योंकि उनका उपयोग रोजमर्रा के लेन-देन में अधिक होता है।

प्‍लास्टिक नोट कागज की बजाय विशेष प्रकार के लचीले प्लास्टिक से बनाए जाते हैं। ये सामान्य नोटों की तरह मोड़े जा सकते हैं, लेकिन 3–4 गुना अधिक समय तक चलते हैं।

पानी और नमी से कम खराब होते हैं। जल्दी नहीं फटते हैं। गंदगी कम पकड़ते हैं। नकली नोट बनाना अधिक कठिन होता है, क्योंकि इनमें उन्नत सुरक्षा फीचर लगाए जा सकते हैं।

वर्तमान में दुनिया के 60 से अधिक देशों ने प्‍लास्टिक करेंसी अपनाई है। इनमें आस्‍ट्रेलिया, कनाडा, यूके, सिंगापुर, न्‍यूजीलैंड, मलेशिया जैसे देश शामिल हैं।

साल 2012 में केंद्र सरकार ने ₹10 के प्‍लास्टिक नोट का परीक्षण पांच शहरों में करने की मंजूरी दी थी। हालांकि एटीएम और तकनीकी चुनौतियों के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब आरबीआई का मानना है कि तकनीक में सुधार होने से वे समस्याएँ काफी हद तक हल हो चुकी हैं।

फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं है कि सभी कागजी नोट तुरंत हटा दिए जाएंगे। आरबीआई पहले सीमित स्तर पर पायलट प्रोजेक्ट चलाएगा। यदि परिणाम सकारात्मक रहे, तब चरणबद्ध तरीके से अन्य मूल्यवर्ग के नोटों पर भी विचार किया जा सकता है।

इसलिए अभी ₹10 और ₹20 के प्‍लास्‍ट‍िक नोट आने की संभावना सबसे अधिक बताई जा रही है। हालांकि, आरबीआई ने अभी तक कोई आधिकारिक लॉन्च तारीख घोषित नहीं की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *